खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  होली के दिन 18 मार्च को मंडल में कुछ स्थानीय लोगों का लोनिवि गेस्ट हाउस में रह रहे अधिकारियों और उनके परिवार के साथ रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर स्थानीय लोगों ने दो अधिकारियों पर हमला कर दिया था जिससे अधिकारियों पर गंभीर चोटें आ गयी थी। मामले में थाना गोपेश्वर में वाद दर्ज हुआ था जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले में वादी विनय कुमार पुत्र कीर्ति लाल निवासी ग्राम क्यारी पो. लम्बगांव थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढवाल हाल प्रान्तीय लोनिवि गोपेश्वर ने थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी कि 18 मार्च  को वे और उनके साथी गोपेश्वर में होली का माहौल होने तथा उनके घर में किसी की मृत्यु होने के कारण वे सभी लोग कुछ पल शान्ति से गुजारने के लिए लोनिवि मंडल गये थे। लगभग चार बजे सांय पांच लड़कों ने उन पर और उनके दोस्तों पर जबरन रंग डालकर हमला किया गया। जिसमें उनके साथ के दो लोगों का सिर फट गया। जिसके आधार पर थाना गोपेश्वर में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।  जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट के सुपुर्द की गयी। मामले की गम्भीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 मार्च को चार को लोनिवि गेस्ट हाउस मण्डल से आगे गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तों का विवरण-

1- मनमोहन सिंह उर्फ मोनू पुत्र हीरा सिंह बिष्ट निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-31 वर्ष

2- अरवेंद्र सिंह रावत उर्फ पुन्ना पुत्र अबल सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-31 वर्ष

3- देवराज बिष्ट पुत्र शिवराज सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-33 वर्ष

4- दलीप सिंह पुत्र नेत्र सिंह फर्स्वाण निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र- 35 वर्ष।

5- जितेंद्र सिंह उर्फ घमण्ड पुत्र दिलबर सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर उम्र 30 वर्ष

 

पुलिस टीम-

1- उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट

2- उपनिरीक्षक कुलदीप कांडपाल

3- सिपाही प्रदीप कुकरेती, प्रदीप रावत, सहनसर पाल, पुष्कर सिंह, सुनीता

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *