खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले के गैरसैण में साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से एक लाख रूपये गुगल पे के माध्यम से हडप लिये थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने एक टीम बनाकर घटना को उजागर करने के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी हासिल कर श्याम शर्मा को इंदौर से गिरफ्तार कर उत्तराखंड लाया गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली ने बताया कि 21 जुलाई 2021 को गैरसैण के मेहलचैरी निवासी  हीरा आर्य पत्नी यशपाल सिंह ने थाना गैरसैण पर तहरीर की उसका उत्तराखण्ड़ ग्रामीण बैक  में खाता है। एक जून 2020 को उसेे तीन विभिन्न नम्बरों से अज्ञात व्यक्ति ने फोन से वार्ता के बाद उसके खाते से एक लाख रुपये गूगल पे से फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर निकाल लिये गये थे। जिसके सम्बन्ध में बैक को भी अवगत कराया गया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने किसी परिचित को गूगल पे के माध्यम से पैसे भेजे गये लेकिन ट्रांजेक्शन फेल होने के उपरांत उसने गूगल के माध्यम से गूगल पे कस्टमर केयर नंबर सर्च किया गया। सर्च के बाद फर्जी कस्टमर नंबर पर कॉल करने के बाद उसने अपना ओटीपी व पिन बताया गया। जिसके बाद उसके खाते से एक लाख की धोखाधड़ी की गयी। शिकायत के आधार पर थाना गैरसैण मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर विभिन्न तरीकों के माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन की जानकारी लेकर पुलिस टीम को  मध्यप्रदेश रवाना किया गया। जहां से अभियुक्त श्याम शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा उम्र-25 वर्ष निवासी ग्राम महाजन तहसील बीकानेर राजस्थान को 17 मार्च 2022 को इन्दौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर उत्तराखण्ड लाया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, सिपाही अजीत सिंह, सत्यपाल सिंह शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!