खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चमोली में दो से नौ अक्टूबर तक पल्स एनीमिया महाभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें लक्षित आयु वर्ग के लोगों की हीमोग्लोबिन जांच करेंगी और जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराएंगी।

जांच के दौरान एनीमिया की पहचान होने पर आयरन और फोलिक एसिड की दवाएं दी जाएंगी। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को एनीमिया के लक्षण, बचाव और संतुलित आहार की जानकारी भी देंगे।अभियान में बच्चों, किशोर-किशोरियों और गर्भवती महिलाओं समेत लक्षित वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या निर्धारित जांच स्थल पर पहुंचकर हीमोग्लोबिन की जांच कराने की अपील की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!