खबर को सुनें

थराली (चमोली)। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण मजदूर संघ और आशा स्वास्थ्य संगठन की एक संयुक्त बैठक में मजदूरों एवं आशा कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के लिए सरकार से मांग की गई।

चमोली जिले के थराली में मंगलवार को आयोजित एक बैठक उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण मजदूर संघ के संरक्षक महंत भैरव गिरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ ब्लाकों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं पर चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने की बात कही गई। इसके तहत एक जुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की गई। संगठन के संरक्षक महंत भैरव गिरी  ने कहा कि सरकार की ओर से श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभकारी योजनाओं व अधिकारों को श्रमिकों तक सुगमता से उपलब्ध नही हो पा रही हैं।जिनका उन्हें अपेक्षित लाभ नही मिल रहा हैं। बैठक में

कार्यकारी जिला अध्यक्ष डाॅ. सुधीर नेगी ने कहा कि आज मनरेगा श्रमिकों को 90 दिनों का रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण उनका श्रमिक कार्ड नही बन पा रहे हैं। उन्होंने कोरोनाकाल में ग्राम प्रधानों ने अपने और अपने परिवार की जान  जोखिम में डालकर प्रवासियों  के लिए जों काम किया वह सराहनीय रहा। किंतु सरकार के द्वारा प्रधानों को इसका उचित सम्मान तक नही दिया जोकि दुखदाई है।

उन्होंने मनरेगा के तहत कुशल मजदूरों एवं सामाग्री अंश का समय से भुगतान नहीं होने पर भी रोष व्यक्त किया। बैठक में पिंडर घाटी के तीनों विकासखंडों की एक इकाई गठित की गई जिसके तहत गंगा सिंह बिष्ट को संरक्षक बनातें हुए इकाई के विस्तार की उन्हें अधिकार दिया गया हैं। इस अवसर पर संगठन के जिला संगठन मंत्री प्रेम चंद्र पुरोहित,जिला कोषाध्यक्ष दिवान सिंह पिमोली, देवाल के प्रधान संघ अध्यक्ष  राजेन्द्र  बिष्ट, अध्यक्ष भवानी दत्त जोशी, थराली ब्लाक अध्यक्ष नवीन सिंह राता,आशा संगठन की अध्यक्षा देवेश्वरी देवी, मुन्नी चंदोला, आशा देवी, नरेंद्र रावत,ब्रह्मा नंद, नारायण सती, मनोज कुमार, सुरेन्द्र बिष्ट, अनीता देवी आदि आदि ने विचार व्यक्त किए बैठक का संचालन जिला मंत्री हर्षपाल सिंह रावत ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!