खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर व बदरीनाथ मंदिर में चढावे और दान से जुड़ी कथित हेराफेरी के विरोध में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए बदरीनाथ इन घटनाओं की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार और चढ़ावे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। उन्होंने पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि बदरीनाथ धाम उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। ऐसे में धामों की व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यूकेडी नेता पूर्व कुलपति उदय सिंह रावत ने कहा कि सरकार को श्रद्धालुओं और जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि चढ़ावे और दान की राशि का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे मामले की समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!