खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा नेता व आईटी सैल की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष के धरने को सोशल मीडिया पर गलत ढंग से प्रचारित किए जाने पर कांग्रेस ने थाना गोपेश्वर में एफआईआर दर्ज की है।

कंग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने बताया कि बीते 21ं नवंबर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनो की ओर से वन्यजीवों के आतंक से पालतू पशुओं व मानव जीवन को हो रहे नुकसान पर देहरादून में वन विभाग मुख्यालय पर धरना दिया गया था। इसमें सांकेतिक तौर पर प्लास्टिक के खिलोनों की गन को दिखाया गया था। इसे भाजपा व भाजपा के नेता  शेखर वर्मा तथा आईटी सैल की ओर से गलत तरीके से सोशल मीडिया में प्रचारित व प्रसारित किया गया। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर थाना गोपेश्वर में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इस दौरान नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, अनिल कठैत, धीरेन्द्र गरोडिया, संदीप झिंक्वाण जिला महेंद्र नेगी, अंजू राणा, मनमोहन ओली आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!