खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी चमोली की ओर से संविधान दिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए गोष्ठी आयोजित की गई।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान की शपथ ली गई। गोष्ठी संविधान के आदर्शों, उसकी मूल भावना पर बढ़ते खतरों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष डिमरी ने कहा कि मौजूदा दौर में संविधानिक संस्थाओं को अपने व्यक्तिगत स्वार्थपूर्ति के लिए प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में संविधान को बचाने और जनता को इसके प्रति जागरूक करने का दायित्व और भी अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में वोट चोरी की जो बाते सामाने आ रही है वह लोकतंत्र के लिए सबसे ज्यादा घातक है। इसलिए सभी का दायित्व है कि संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गरोडिया, विक्रम सिंह नेगी, संदीप झिंक्वाण, अनिल कठैत, महेंद्र नेगी, मनमोहन ओली, सूर्य प्रकाश पुरोहित, पूनम रावत, अंजू राणा, अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल,योगेंद्र बत्र्वाल, दर्शन लाल, कैप्टन गोवर्द्धन टम्टा, जयवीर नेगी, गोपाल सिंह रावत, विक्रम शाह राकेश लाल आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!