खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष देश को गौरांवित वाले रहे हैं।  इन 11 वर्षों में देश आत्मनिर्भर के क्षेत्र में आगे बढ़ा। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य तेजी के साथ हुए।  सेनाओं को आधुनिक किया गया। पूरी दुनिया का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर और बाहर रहने वाले देश के नागरिकों का विश्वास और आशा बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सरकार की हर योजना के जनकल्याणकारी साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि देश में पहलगाम जैसे दुर्दांत घटना हुई इससे हर देशवासी स्तब्ध और दुखी था। सरकार ने सेना को पहलगाम घटना का बदला लेने की खुली छूट दी। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।  रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकी से देश की सेना को मजबूती मिली है। भारत आत्म निर्भर होते हुए रक्षा शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर संकट में आम लोगों के साथ खड़ी है।

पूर्व सीएम ने कहा कि इन 11 वर्षों में देश की मातृशक्ति के हाथों को मजबूत बनाने के लिए महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को न सिर्फ मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि समूहों के माध्यम से देश की मातृशक्ति को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है। इस मौके पर  भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल, जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, पालिकाध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, गजेंद्र रावत, कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, नंदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, विनोद कनवासी, मोहन नेगी, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!