खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोपेश्वर महाविद्यालय गोपेश्वर में कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस प्रकोष्ठ की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा में रोजगार  की संभावनाएं विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश मौर्य ने कहा कि उच्च शिक्षा में शोध एवं अन्वेषण में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं को रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विषय में नेट एवं सेट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पूजा एवं महेंद्र ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समयबद्ध योजना एवं कड़ी मेहनत से कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती है। इस अवसर पर डॉ. राजविलोचन नैथानी, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. विनीता नेगी आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!