खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से साफ सफाई करते हुए अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर  विनिष्टीकरण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रिया, सरिता, प्रीति, उषा रावत, योगिता, दीपा, अंकित ने ग्रुप का नेतृत्व किया और  संपूर्ण  कार्यक्रम का परीक्षण नोडल अधिकारी डॉ भालचंद्र सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर डॉ. एमके टमटा, डॉ. राजेंद्र बिष्ट, डॉ. मनीष कुकरेती, यूआर रोहित कुमार, अवंतिका गाड़िया आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!