खबर को सुनें

पर्यटन विभाग में तीन मार्च से शुरू हुई थी कार्यशाला

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केन्द्र की ओर से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के विश्राम गृह प्रबंधकों एवं मंदिर कर्मियों को प्रबंधकीय एवं व्यवहार कुशलता के लिए तीन दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसका शनिवार को समापन हो गया है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पहल पर चारधाम यात्रा से पहले व्यक्तित्व विकास एवं प्रबंधकीय कार्यप्रणाली की बेहतर जानकारी के लिए कार्यशाला  आयोजित की गयी। जिसमेें मंदिर समिति के प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया तीन दिन तक विषय विशेषज्ञों ने प्रबंधन, लोक व्यवहार, लोक संस्कृति तीर्थाटन-पर्यटन, खान-पान, स्थानीय रीति-रिवाजों की जानकारी साझा की। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि बदरी-केदार यात्रा से पहले प्रबंधकों के लिए कुशल कार्यप्रबंन के लिए कार्यशाला  आयोजित की गयी।

इस अवसर पर प्रतिभागी प्रबंधकों ने भी अपने विचार साझा किये। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में यह कार्यशाला आयोजित हुई।

उद्घाटन सत्र में  संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, निदेशक एफडीडीसी प्रो. इन्दु पांडेय खंडूड़ी, सीईओ बीकेटीसी बीडी सिंह, निदेशक आतिथ्य केंद्र प्रो. एसके गुप्ता, डा. सर्वेश उनियाल, डा. राकेश डोढी  सहित विषय विशेषज्ञ  प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के दूसरे दिन डा. डीआर पुरोहित ने लोक कलाकारों लोक परंपराओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के समापन सत्र में  डा. सर्वेश उनियाल, डा.पुष्कर सिंह नेगी, डा. राहुल बहुगुणा, डा. आरसी सुंद्रियाल, डा. नागेंद्र रावत ने प्रबंधन, तीर्थाटन, पर्यटन संस्कृति, इतिहास, वन-पर्यावरण  के बारे में अपने विस्तृत अनुभव सांझा किये। तथा डाक्यूमेंटरी एवं शोध पत्रों से प्रतिभागियों को जानकारी दी। डा.सर्वेश उनियाल ने उत्तराखंड में विवेकानंद पर्यटन पथ की वृतचित्र से जानकारी प्रस्तुत की।

समापन सत्र की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. एमएस नेगी ने की। कार्यशाला समन्वयन  व्यवस्था का संपूर्ण संचालन डा. सर्वेश उनियाल ने किया। डा.पुष्कर सिंह  नेगी ने सभी  का आभार ब्यक्त किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर  प्रतिभागियों को  प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित  किया  गया।

कार्यशाला में  मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी/ नोडल अधिकारी प्रशिक्षण राजेंद्र चैहान, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अनुसुया नौटियाल, मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!