खबर को सुनें

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक महिला अपने 22 वर्षीय बेटे रिजवान को दवाई लेकर घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने घेर कर उन फायरिंग कर दी। हमले में रिजवान तो बच गया लेकिन गोली महिला के पैर में लग गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी 50 वर्षीय मोविना का 22 वर्षीय बेटे रिजवान, जो कई दिनों से बुखार से पीड़ित था कोे बाइक पर सवार होकर दवाई दिलवाने मंगलौर गई थी। मंगलौर से दवाई लेने के बाद जब महिला अपने गांव की ओर रवाना हुई, तो रास्ते मे बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। बताया गया है कि रिजवान का इन युवकों के साथ पुराना विवाद चल रहा है। बाइक सवार युवकों ने तमंचा निकालकर रिजवान के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए रिजवान भाग खड़ा हुआ। तभी गोली रिजवान की मां मोविना के पैर में जा लगी। गोली लगते ही मोविना जमीन पर गिर गई और युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिला के परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मंगलौर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवीन कोश्यारी ने बताया कि महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला के बेटे रिजवान ने पुलिस को चारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!