देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राइका देवखाल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, लैंगिक अपराधों से बचाव और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य शांति राणा ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। बच्चों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत संरक्षण, व्यक्तिगत सुरक्षा और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में सहायता लेने के बारे में बताया गया। मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने तथा निजी जानकारी और पासवर्ड सुरक्षित रखने के तरीके समझाए गए। विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

विद्यालय में विद्यार्थियों को लगातार जागरूक करने के लिए नशा विरोधी क्लब और विधिक साक्षरता क्लब गठित हैं। इनके माध्यम से बाल अधिकारों, कानूनी जागरूकता, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!