खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के चमोली-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर बैरागना के समीप सोमवार को विपरित दिशाओं से आ रहे दो वाहन आपस में भिड़ गए। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक मालवाहक वाहन पर टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन पहाड़ी से टकरा गए। वाहनों की टक्कर से करीब आधा घंटे तक वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही। यात्रा वाहनों का भी जाम लग गया। घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। गनीमत यह रही कि दोनों वाहन पहाड़ी से टकरा गए नही ंतो बड़ा हादसा हो सकता था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!