खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर के बीएड विभाग के प्रशिक्षणार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। जिसमें देशभक्ति गीत, समूह गीत, नुक्कड़ नाटक, एकल गीत, लोक नृत्य, लोक गीत, लोक नृत्य, समूह गान आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो. एमके उनियाल ने कहा कि आजादी के लिए हमारे अनेकानेक वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है इसलिए हमें यह पल प्राप्त हुआ है और इसे हमें सदैव संभाल कर रखना चाहिए। बीएड की विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्रावती जोशी ने कहा कि आज देश नित नए प्रगति के पथ पर अग्रसर है जो हमारे देश के लिए सौभाग्य की बात है और हमें भी अपने कार्यों को निष्ठावान होकर करना चाहिए और उसी में हम सबकी देश भक्ति निहित होगी। इस अवसर पर प्रो. अमित जायसवाल, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. एसएस रावत, डॉ. एसके लाल, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. अरविन्द भट्ट, डॉ. बीसीएस नेगी, डॉ. बबिता, डॉ. समीक्षा, डॉ. सरिता पंवार, डाॅ. एसी कुकरेती, डाॅ. ममता असवाल,  डाॅ. कुलदीप नेगी, डाॅ. चंद्रेश जोगेला, डाॅ. एसएल बटियाटा,  डाॅ. अखिल चमोली, डाॅ. मनोज नौटियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!