खबर को सुनें

पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से चीला-हरिद्वार रोड पर पड़ने वाली बीन नदी में सुबह हरिद्वार की ओर से आ रहा कांवडि़यों का एक वाहन नदी में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के जरिए नदी से बाहर निकाला गया।

ऋषिकेश में मूसलाधार बरसात के कारण कि बीन नदी कल से ही उफान पर है। जिससे हालात खतरनाक हो गए हैं। कांवडि़यों का एक वाहन नदी को पार करने के लिए हरिद्वार के लिए निकला था, लेकिन पानी के तेज बहाव में वह फंस गया और बहने लगा, जिससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के जरिए वाहन को निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कड़ी मेहनत के बाद वाहन को नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद कांवडि़यों ने राहत की सांस ली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!