खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग के समीप सोनला में पतंजलि महिला योग समिति चमोली के तत्वावधान में सात दिवसीय योग शिविर शुरू हो गया। श्री नारायण होटल में आयोजित शिविर का शुभारंभ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विक्रम सिंह नेगी ने आयोजन के लिए पतंजलि महिला योग समिति के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की दी हुई अमूल्य विधा है। योग स्वस्थ शरीर, सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। विशेष रूप से बच्चों को बचपन से ही योग से जोड़ने की जरूरत है, ताकि स्वस्थ, संस्कारी और सुदृढ़ भावी पीढ़ी के साथ समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके।

शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की उत्तराखंड सह प्रभारी लक्ष्मी शाह, जिला प्रभारी सुषमा भंडारी, पूर्व प्रभारी बीरा फर्स्वाण, राजेश्वरी पंवार, मीना पंवार, जशोदा, भगवती, उषा, राधा, सभासद दीपा देवी, राजेश्वरी, मंजू सती, अपर्णा, मुकेश भंडारी, कुंवर सिंह और पंकज सजवाण समेत बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!