- विभाजन में दिवंगत लोगों की स्मृति में रखा गया दो मिनट का मौन
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय पाॅलिटेक्नीकल संस्थान गोपेश्वर में 14 अगस्त शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभाजन के दौरान दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में ऋषभ रावत प्रथम, रोहन सिंह द्वितीय व कौशल बडवाल तृतीय रहे। क्वीज में आयुष भट्ट प्रथम, शिवम कंडारी द्वितीय व नवीन सिंह तृतीय, कैरम में आदित्य व नीरज नेगी विजेता तथा कुश व शुभम सती उप विजेता रहे। पोस्टर में अखिल विनय प्रथम, यश रावत द्वितीय तथा शिवम कंडारी तृतीय रहे। चेस प्रतियोगिता में नीरज शाह विजेता व आदित्य उप विजेता रहे। बाॅलीबाल प्रतियोगिता शिवम कंडारी की टीम विजेता व दिव्यांशु नेगी की टीम उप विजेता रही।
कार्यक्रम के दौरान भारत विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े घटनाक्रम पर आधारित वृत्तचित्र एवं लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को विभाजन के दौर की परिस्थितियों और उससे प्रभावित लोगों के संघर्षों की जानकारी दी गई।
इस दौरान संस्थान की प्रधानाचार्य मीना बिजवान, रवि प्रभात कैंतुरा, मेघा शर्मा, सचिन सक्सेना, सुबोध बिष्ट, जयवीर सिंह फरस्वाण, रविन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
