खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के जखमाला गांव की लक्ष्मी देवी ने हिंदी विषय में पीएचडी पूरी कर ली है। उन्होंने पीके विश्वविद्यालय शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से अपनी पीएचडी की उपाधि हासिल की। लक्ष्मी देवी के शोध का विषय डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यासों में राष्ट्रीय व सांस्कृतिक चेतना रहा है। 18 दिसंबर को उन्हें पीएचडी पूरी करने का प्रमाण पत्र मिल गया। लक्ष्मी ने दस वर्षों तक जिलासू में स्थित बीएड कॉलेज में हिंदी विषय में अपनी सेवाएं दी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!