खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। पोखरी थाना पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, महिला अपराध तथा यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में चलाए गए जन जागरूकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन, साइबर ठगी तथा यातायात नियम की जानकारी देते हुए बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया। कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने से होती हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन कर जीवन सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान छात्रों को जीवन संघर्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भी नसीहत दी। इस दौरान  प्रधानाचार्य जीएल सैलानी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया, अनूप रावत, सुनील किमोठी, जीएस रावत समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!