खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला स्तरीय नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस समिति की बैठक लेते हुए नशीले पदार्थों की रोकथाम और आम जनमानस को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने को कहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सक्रियता के साथ अभियान चलाने को कहा। उच्च शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए। विद्यालयों में गठित एंटी ड्रग्स कमेटी को सक्रिय किया जाए। डीएम ने मेडिकल स्टोरों के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने व अवैध अफीम व चरस की खेती को नष्ट करने पर भी बल दिया। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में मादक पदार्थों के सेवन से ग्रसित छात्रों के नियमित परामर्श के लिए विद्यालय स्तर पर कमेटी का गठन किये जाने और कमेटी की ओर से छात्रों की काउंसलिंग करवाने के निर्देश दिए गए। आबकारी अधिकारी तथा आबकारी निरीक्षकों को अपने क्षेत्र की शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि एनडीपीए एक्ट के अन्तर्गत वर्तमान तक इस वर्ष कुल 17 अभियोग पंजीकृत किये गये है। इसमें 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अवैध भांग की खेती को रोकने के लिए 7-8 एकड़ क्षेत्र में अवैध भांग की खेती को भी नष्ट किया गया है।  उन्होंने बताया कि नशाखोरी की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है एवं स्कूलों में जागरूकता अभियानों का भी आयोजन किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!