खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में गुरूवार को पोखरी कांग्रेस ब्लाक कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कांग्रेस नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी के पोखरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने ब्लॉक अध्यख रवींद्र नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनावाओं में कांग्रेस को विजयश्री दिलाने के लिए कांग्रेस की नीतियों और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने एसआईआर के दौरान बीएलए की तैनाती और उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में संशोधन पर भी चर्चा की।

इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी,  जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह चौधरी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, हनुमंत कंडारी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!