खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नगर पालिका सभागार में भाजपा का आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन आयोजित हुआ।

पालिका सभागार में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने की। उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्म निर्भर भारत के पथ पर आगे बढ़ते जा रहा है। सम्मेलन की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत संकल्प में आत्म निर्भर भारत सम्मेलनों का महत्व्पूर्ण योगदान होगा। इसके लिए आम जन को प्रेरित किया जाना चाहिए। कहा कि पूरी दुनियां मौजूदा समय में तमाम चुनौतियों से जूझ रही है। तमाम देश किसी न किसी प्रकार से कूटनीतिक माध्यमों से कमजोर कर रहे है। इसमें सबसे बड़ा हथियार व्यापार को बनाया जा रहा है, क्योंकि हर देश दूसरे देश पर किसी न किसी प्रकार से निर्भर है। प्रधामंत्री ने इस तरह के आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए देश से आह्वान किया कि हम सब मिलकर आत्म निर्भर की तरफ बढ़ें।  हर आवश्यक चीजें देश में निर्मित हों देश में बने। इससे देशवासियों को रोजगार भी मिलेगा साथ ही देश का पैसा देश में ही रहेगा। इससे  देश का आथिर्क तंत्र मजबूत होगा।

सम्मेलन में आत्म निर्भर भारत सम्मेलन के विधानसभा संयोजक व दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन गजेन्द्र रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ,जिला पंचायत सदस्य संतोषी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नंदी राणा, दीप्ति कोठियाल, डॉ शशि देवली, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, जिला मंत्री प्रवेश डिमरी, जिला कोषाध्यक्ष विक्रम बर्त्वाल, जिला कार्यालय प्रभारी भुवनेश जोशी, सह प्रभारी गजेन्द्र असवाल, मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल, दीपक पंत, वीरेंद्र रावत, विनय पुरोहित, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *