खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। नागभूमि टैक्सी यूनियन ने अपने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में चक्का जाम किया। उत्तराखंड परिवहन महासंघ की सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार को नागभूमि टैक्सी यूनियन पोखरी समेत क्षेत्र की सभी टैक्सी यूनियनों ने चक्का जाम रखा। टैक्सी यूनियनों के चक्का जाम से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नागभूमि टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव राकेश नेगी और चालक सज्जन रड़वाल ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा टैक्स में अनावश्यक वृद्धि की गई है। इसका टैक्सी चालकों की आर्थिक स्थिति पर भारी असर पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण पोखरी बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि टैक्सी सेवाएं बंद रहने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग से टैक्सी चालकों की जायज मांगों को स्वीकार करने की अपील की।

इस हड़ताल का असर आने-जाने वाली सवारियों पर पड़ता दिखाई दिया है। स्थानीय युवा देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जरूरी काम से बाहर जाना था, लेकिन टैक्सियों और बसों की हड़ताल के कारण जा नहीं पा रहे हैं। पोखरी ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे मेले पर भी हड़ताल का आंशिक असर देखा गया। टैक्सी सेवाएं बंद होने के बावजूद मेला स्थल पर दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!