खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। खेलकूद प्रतियोगिता से लौट कर घर आ रहे छह बालिकाएं हादसे का शिकार हो गई।  गनीमत यह रही की सभी बच्चे सुरक्षित बच निकले। बुधवार की रात को गोपेश्वर में खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहे राजकीय इंटर कालेज रडुवा चांदनीखाल के बच्चों की टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई। सलना गांव दो किमी पहले चौंलाडी गदेरे के पास सूमो अनियंत्रित होकर करीब 45 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक, व्यायाम शिक्षक समेत छह छात्राएं घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सभी घायलों को सीएचसी पोखरी पहुंचा कर प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता के अनुसार, चालक जय लाल, छात्रा आंचल और पूर्वाशी को गंभीर चोटों के कारण रात में ही एंबुलेंस से हायर सेंटर श्रीनगर भेजा गया। अन्य घायलों में  उमेश कुमार (खेल शिक्षक),  दीपा, आरुषि, अनामिका और दीक्षा को भी प्राथमिक उपचार के बाद जांच के लिए गुरूवार सुबह श्रीनगर रेफर किया गया। बताया कि  सभी घायलों की हालत ठीक है। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!