पोखरी (चमोली)। पोखरी तहसील में एसडीएम तथा तहसीलदार की तैनाती की मांग जोर पकड़ने लगी है। तहसील पोखरी में लंबे समय से स्थायी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की नियुक्ति न होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर एसडीएम और तहसीलदार की तत्काल नियुक्ति की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि एसडीएम का तबादला थराली होने और तहसीलदार के मेडिकल पर चले जाने के कारण दोनों पद खाली चल रहे है। फिलहाल दोनों पदों पर कर्णप्रयाग के एसडीएम और तहसीलदार को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। लोगों के प्रमाण पत्र भी समय पर नहीं बन पा रहे हैं। इस स्थिति के चलते लोग तहसील के चक्कर काटने को विवश हैं। उन्होंने तत्काल दोनों पदों पर स्थाई नियुक्ति की मांग की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

