खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चन्द्रशिला पट्टी तथा हापला घाटी के गांवों में जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी  ने डीएम और डीएफओ से गुहार लगाई है।

बताते चलें कि चंद्रशिला पट्टी और हापला घाटी के गांवों इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक फैला हैं। इससे ग्रामीण फसलों की बर्बादी को लेकर हैरान परेशान हैं। किमोठा के प्रधान किमोठी ने इस समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी तथा केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि किमोठा, डुगर, बगथल, कांडई, रडुवा, जौरासी, तोणजी, मसोली, गुणम, पाटी जखमाला, नैल, नौली आदि गांवों में ं बंदरों, लंगूरों, सूअरों और भालुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। दिनदहाड़े बंदरों और लंगूरों के झुंड खेतों और घरों में घुसकर फसलों और खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं। महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात के समय सूअर और भालू खेतों में घुसकर सब्जियों और बची-खुची फसल को तबाह कर रहे हैं। प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने कहा कि इस तरह के हालातों से लोगों का खेती से मोह भंग होता जा रहा है। उंन्होनें कहा कि जंगली जानवरों से निजात दिलाकर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!