खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  विश्व ओलपिंक दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। खेल विभाग के तत्वाधान में महिला एवं पुरूष वर्ग की जनपद स्तरीय बैडमिन्टन युगल, टेबल-टेनिस युगल तथा वालीबॉल एवं पुरूष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया गया।

पुरूष ओपन वर्ग कबड्डी प्रतियोगिताओं के फाइनल में ड्रीम-7 गोपेश्वर ने डायनामाइट गोपेश्वर को 10-08 से पराजित कर पुरूष ओपन वर्ग की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। बैडमिन्टन प्रतियोगिता में गोपेश्वर के कुलदीप सिंह, दिनेश सिंह ने प्रथम तथा दिगम्बर एवं लक्ष्मण बुटोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महिला  ओपन वर्ग की बैडमिन्टन प्रतियोगिता में गोपेश्वर की सुचि राणा, वंशिका ने प्रथम तथा ज्योति बिष्ट व खुशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरूष ओपन वर्ग की टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में ज्योर्तिमठ के केशव व शार्दुल ने प्रथम तथा प्रियांशु व आयुष्मान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महिला ओपन वर्ग की टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में ज्योर्तिमठ की दिव्या सैनी व आदिति नेगी ने प्रथम तथा काव्या व जोया ने द्वितीय स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग वालीबॉल प्रतियोगिताओं के फाइनल में गोपेश्वर-ए ने गोपेश्वर बी को 20-15, 22-18, 15-10 से पराजित कर महिला ओपन वर्ग की जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पुरूष ओपन वर्ग वालीबॉल प्रतियोगिताओं के फाइनल में गोपेश्वर ने गौचर को 24-20, 22-16, 18-12 से पराजित कर ओपन वर्ग की जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

निर्णायक की भूमिका में लता झिक्वांण, कमल किशोर चौहान, जयदीप झिक्वाण, दिनेश बिष्ट, जगदीश कुमार, अतुल कुमार, रमेश पंखोली, तनवीर अहमद, पृथ्वी सिंह रावत, हेमा नयाल, संगीता नेगी, विजय कुमार अग्रवाल व मुकेश सिंह नेगी शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता एवं ऑफिशियल्स को ओलम्पियन परमजीत सिंह बिष्ट ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर  खेल विभाग के प्रेम सिंह रावत, उत्तम सिंह, देवेन्द्र सिंह कठैत, ताजबर सिंह, कृर्ति लाल, संतोष लाल, प्रदीप कुमार व निखिल फरस्वाण आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!