खबर को सुनें

गोपेश्वर(चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बुधवार को अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद द्वारा निबन्ध पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबन्ध प्रतियोगिता में करिश्मा एम.ए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, रिया साह बी.ए द्वितीय सेमेस्टर, ने द्वितीय स्थान, साधना कोठियाल बीए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में आरती, एमए चतुर्थ सेमेस्टर, ने प्रथम स्थान, राहुल सिंह रावत एमए चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं अभिनव पुरोहित बीए द्वितीय सेमेस्टर, ने तुतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में करिश्मा एमए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, लता एमए द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, रिया साह बीए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले समस्त विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र दिया गए। इस मौके पर डॉ वीपी देवली, डॉ भावना मेहरा, डॉ रमाकान्त यादव, विभागप्रभारी डॉ शिवकुमार लाल, डॉ अभय कुमार, डॉ राकेश कुमार मिश्र, आरती, राहुल, नवीन, अमृता आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!