खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)।  चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के नौली-धोतीधार मोटर मार्ग को लेकर विनायकधार में 34 दिनों से चल रहे जनप्रतिनिधियों के धरने को गुरूवार को राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त करवा दिया है।

राज्य सभा सांसद ने कहा नौली-धोतीधार मोटर का शासनादेश दो दिनों के भीतर हो जाएगा। सड़कों का विकास मेरी पहली प्राथमिकता थी और रहेगी। उन्होंने कहा कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं जिसके कारण सड़कों का कार्य जल्द नहीं हो पा रहें हैं। सरकार पक्ष-विपक्ष नही देखती है हमारी सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक क्षेत्र का विकास हो।

प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा 34 दिनों तक जो क्रमिक धरना चला इसमें विकासखंड पोखरी के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा इसके सभी का आभार जताते हैं। उन्होंने राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट का शॉल औढ़ा कर स्वागत किया। और सड़क की घोषणा के लिए आभार जताया। इस अवसर पर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, धीरेंद्र राणा, विक्रम सिंह बासकंडी, संजय रमोला, प्रेम सिंह, इन्द्रेश राणा, सतेन्द्र सिंह, मयंक पंत, चन्द्रमोहन, राधा रानी रावत, पुष्पा चौधरी, ममता भट्ट, देवेन्द्र लाल, नवीन राणा, प्रदीप बर्त्वाल, ललित मिश्रा, वीरेंद्र पाल भंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!