खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के जन्म दिन के सुअवसर पर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

युवा मोर्चा की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ में नगर के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया गया, जिसमें बालक वर्ग में दिगम्बर कुंवर प्रथम, विजय द्वितीय, रोहित तृतीय रहे जबकि बालिका वर्ग में  ईशा प्रथम, सरोजनी द्वितीय, निशा तृतीय रही।  जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 31सौ, 21सौ, 11सौ रुपये का नगद पुरुस्कार दोनों वर्गों में दिया गया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नंदन बिष्ट, संदीप रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महावीर रावत, महामंत्री कुलदीप नेगी, उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला महामंत्री दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!