खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन के अवसर पर शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम में महाभिषेक एवं श्री केदारनाथ धाम  में रूद्राभिषेक  तथा यज्ञ, हवन संपन्न हुआ साथ ही  मंदिर समिति के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आरोग्यता, दीर्घायु तथा प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की गयी।

बदरीनाथ धाम में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने पूजा संपन्न की वहीं केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक किया गया। इसी तरह पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया। श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा अर्चना की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर, तृतीय केदार श्री तुंगनाथ, श्री  विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी,  श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर, श्री योग बदरी पांडुकेश्वर, श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, नव दुर्गा मंदिर टिहरी, श्री चंद्रवदनी मंदिर कारगी चैक देहरादून, श्री भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन( जोशीमठ), वृद्ध बदरी मंदिर, श्री सदगुरू धाम सेरा भरदार (टिहरी)  में मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना हुई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!