खबर को सुनें

दो गंभीर घायलों को हेलीकाप्टर से किया हायर सेंटर रेफर

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में मंगलवार की की देर रात को एक आवासीय भवन टूटने से सात लोग मलबे में दब गए थे। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी सात लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसमें से पांच लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। दो गंभीर घायलों को बुधवार को हेलीकाप्टर से हायर सेंटर भेज दिया गया है।

मंगलवार की रात्रि को चैकी हेलंग में सूचना दी कि हेलंग बाजार में विष्णुगाड़ क्रेशर के समीप बना दो मंजिला भवन ढह गया है और इस मकान में कुछ स्थानीय और कुछ नेपाली मूल के व्यक्ति रह रहें है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। भवन  में कुल सात व्यक्ति दो महिलाएं और पांच पुरुष थे।

 

नाम पता मृतक-

अनमोल पुत्र टीका राम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल

प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल

 

गम्भीर घायल-

 भरत सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष (रेफर)

 मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष (रेफर)

 

घायल-

हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-55 वर्ष

अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-50 वर्ष

सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल उम्र-45 वर्ष

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!