खबर को सुनें

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित लगातार बदल रहा था ठीकाने

हरिद्वार। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चले रहे आरोपित को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली हरिद्वार में मार्च माह में हत्या के प्रयास में दर्ज मुकद्में में आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए भूमा निकेतन घाट ठोकर नम्बर 12 के पास से स्मैक तस्कर आलोक गुसाई पुत्र चाद प्रकाश निवासी कांगड़ा मंदिर के पास हर की पैड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार को 14.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *