खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नौ अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पांच बिन्दु के आधार पर किया जाएगा जिसमें नौ अगस्त से 15 अगस्त तक  स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों की स्मृति में 72 ग्राम पंचायतों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे जिसमें शिला फलकम, पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वन्दन, वीरों का वन्दन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान, हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया जाएगा

उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सभी ग्राम पंचायतों में भव्य रूप से मनाया जाएगा, शहीदों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। यह  सब प्रतिनिधियों के लिए गर्व का क्षण होगा इस दौरान पौधों का रोपण भी किया जाएगा सभी जनप्रतिनिधि इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, प्रधान संघ के महामंत्री बीरेंद्र राणा, कनिष्ठ प्रमुख जयपाल बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, ब्लाक प्रबन्धक मयंक कुमेडी, रीप परियोजना समन्वयक विवेक पंत सहित तमाम ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी,एवं पंचायत अधिकारी मौजूद हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *