खबर को सुनें

हरिद्वार। नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी ने लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़े मिले बैग व एक अटैची को पुलिस के सुपुर्द कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। उक्त सामान के मालिक के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

बीते कल ग्राम कमालपुर सैनीवास थाना बहादराबाद निवासी लोकेश कुमार पुत्र विजयपाल को एक बैग व एक अटैची लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़े मिला। जिसे उसने बिना देर किए नगर कोतवाली में जमा करा दिया। जबुक्त बैग व अटैची को खोलकर देखा गया तो उसमें डाकघर से सम्बन्धित कुछ जरूरी सरकारी कागजात,रजिस्टर,मोहरें,इलैक्ट्रानिक सामान व नगद 12627 रुपये रखे मिले। डाकघर से सम्बन्धित सरकारी दस्तावेज होने के कारण पुलिस ने सम्बन्धित प्राधिकृत अधिकारी पोस्टमास्टर को आवश्यक कार्यावही हेतु सूचित कर दिया है। वहीं ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले लोकेश की पुलिस ने प्रशंसा भी की। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!