खबर को सुनें

दमकल की तीन गाडियों ने आग पर पाया काबू

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद स्थित रबड़ फैक्ट्री में अचानक मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गयी। घटना से फैक्ट्री में भगदड़ मच गयी। बताया जा रहा हैं कि शुरूआत में कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन रबड़ की आग ने देखते ही देखते भयावहा रूप ले लिया। सूचना पर मायापुर से एक और सिडकुल से दो दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद स्थित एपी रबड़ फैक्ट्री में पुराने टायरों की रिसाइक्लीग के दौरान मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गयी। बताया जा रहा हैं कि फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन रबड़ ने तेजी से आग पकड़ते हुए फैक्ट्री में आग फैल गयी। आग की घटना से फैक्ट्री में भगदड़ मच गयी। सूचना पर सिडकुल से दो और मायापुर हरिद्वार से एक दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!