खबर को सुनें

हरिद्वार। नशे के तस्करों की धरपकड़ में जुटी धर्मनगरी की गंगनहर पुलिस ने नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नशे की लत में युवा पीढ़ी को धकेलने वाले नशा तस्करों पर ट्रक्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इस क्रम मेे धर्मनगरी हरिद्वार पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते शुक्रवार की रात पनियाला रोड (लाठर देवा मार्ग) से तीन अभियुक्तों को नशे की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो बैग बरामद किए जिनमें 100 एमजी की 39700 अवैध Tramadol Hydrochloride टेबलेट मिली।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मुख्य सप्लायर की धरपकड़ में जुटी हुई हैं। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम अर्जुन पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर कोतवाली देवबंद जिला सहारनपुर यूपी,कुलवंत सिंह गुरदीप सिंह ग्राम चीमाखुड़ी थाना सेरी हरगोविंदपुर व निशांत पुत्र कुलवंत सिंह निवासी हरगोविंदपुर जिला गुरदासपुर पंजाब बताए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!