खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा.आशीष त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे सभी पात्र नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, वो आठ दिसम्बर तक अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रारूप-6, नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 और अशुद्ध प्रविष्टियों को शुद्ध करने के लिए प्रारूप-8 भरा जाएगा। समस्त प्रारूप बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, तहसील एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त चार एवं चार दिसम्बर को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस दिन सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर तैनात रहेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *