खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण के तत्वावधान में गुरुवार से तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी और उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने कियां

खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा खेल में हार जीत मुख्य नहीं है। खेल में प्रतिभाग करना मुख्य है। चमोली जनपद खेलों में राष्ट्र स्तर पर इस बार खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है ये इन खेलों से सम्भव है। उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने कहा खेलों के इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है। खेलों से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ऐसे खेलों का आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने कहा खेल महाकुंभ तीन दिनों तक चले जिन खिलाड़ियों ने न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभाग किया हैं वही खिलाड़ी इस खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पूरण सिंह, जयपाल बिष्ट, रमेश चैधरी, व्यायाम के शिक्षक अनुप सिंह रावत, विजय सिंह नेगी, पूरण सिंह नेगी, बबीता भंडारी, बसंती फरस्वाण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!