खबर को सुनें

पांच दिसम्बर तक जिले की कार्यकारणी का हो जायेगा विस्तार

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी चमोली के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार जनता के सपनों को साकार करने में लगी हुई है। सरकार की इसी कार्यशैली का परिणाम है कि भाजपा का कुनबा बढ़ता ही चला जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिसम्बर तक जिले की कार्यकारणी का विस्तार कर लिया जाएगा।

गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने जनपद के सभी 18 मंडलों के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित कर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी लेते हुए संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारणी के विस्तार के बाद 15 दिसम्बर पर मंडल कार्यकारणी का गठन और 15 मार्च तक बूथ, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुखों दायित्व दे दिया जाएगा ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा चमोली जिले में बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार में कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। युवाओं को स्वरोजगार के जोड़ने के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिले की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की जायेगी ताकि उनका समाधान हो सके। इस मौके पर डीसीबी के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद कनवासी, मीडिया प्रभारी महावीर रावत, कुलदीप वर्मा, राकेश बिष्ट, अरूण मैठाणी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!