खबर को सुनें

गोपेश्वर(चमोली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जिला क्रीड़ा मैदान गोपेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर .एस .एस) चमोली की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें चार खंड और दो नगर इकाइयों की विभिन्न शाखाओं से 23 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर आर बी एस रावत पूर्व मुख्य वन संरक्षक उत्तराखंड सरकार एवं वर्तमान में आर एस एस के प्रांतीय जल एवं पर्यावरण संरक्षण प्रमुख ने खिलाड़ियों की खेल भावना की तारीफ की उन्होंने इस प्रकार के आयोजन की सराहना की इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संघ के विभाग प्रचारक शरद जी ने कहा कि इस खेल में किसी की हार या जीत नहीं होती है कोई दल जीतता है और कोई दल सीखता है उन्होंने आर एस एस की पृष्ठभूमि खिलाडियों के समुख रखी कि किस प्रकार 1965 के युद्ध में आर एस एस ने भारतीय सेना का सहयोग किया तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने संघ कार्य की सराहना की कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला जी ने खिलाड़ियों में उत्साह भरते हुए अरुणिमा सिन्हा की कहानी का जिक्र किया कि खिलाड़ी नर्भय होता है और अोरों को भी भय मुक्त करता है अति विशिष्ट अतिथि आर के तिवारी डी एफ ओ अलकनन्दा वन प्रभाग गोपेश्वर ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन लाते हैं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुद्रनाथ शाखा गोपेश्वर ( सुबोध प्रेम विद्या मंदिर ) द्वितीय स्थान रविग्राम शाखा जोशीमठ रही विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिला संघ चालक राजेंद्र प्रसाद पंथ जी ने विजेता खिलाड़ियों का टी शर्ट पहना कर उत्साह वर्धन किया खेल के मुख्य निर्णायक अजीत नेगी हरीश टमटा पृथ्वी रावत जयदीप झिकवाण , गोपाल बिष्ट के सी पन्त आर एस बुटोला बीरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र कुंवर आदि व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग इस अवसर पर सह जिला संघचालक शांति प्रसाद भट्ट,जिला कार्यवाह कालिका जी नगर संघ चालक जयंती जी जिला व नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचारक राहुल जी व पृथ्वी सिंह रावत ने किया

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!