खबर को सुनें
देहरादून। जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत शक्तिनहर में डूबकर एक व्यक्ति की मौत, SDRF ने किया शव बरामद। आज 18 सितम्बर 2022 को क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्तिनहर में रात्रि में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है, जिसका कोई पता नही चल पा रहा है।  उक्त सूचना पर SDRF टीम हेका सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए शक्ति नहर से उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति डॉक्टर था तथा विकासनगर में ही इनका क्लिनिक था, जोकि स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय भी थे।

 मृतक का विवरण

  • डॉ. हंसराज अरोड़ा पुत्र बीरभान अरोड़ा, निवासी विकासनगर।

 SDRF टीम

  1. हेका. सुरेश तोमर
  2. का. विक्रम
  3. का. प्रेम सिंह
  4. का. अमीचन्द
  5. का. रजत तोमर
  6. का. लक्ष्मण सिंह
  7. का.चा सुनील तोमर
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!