खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के जोशीमठ विकास खंड के सीमांत गांव मलारी में अगामी तीन सितम्बर को मल्टी स्पेशिएलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सीमांत गांव कैलाश पुर, महरगांव, कोषा, द्रोणागिरी, नीति, बांम्पा, गमशाली, फरकिया, झेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, मलारी आदि गांव एवं क्षेत्र वासियों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से मानिसिक रोगियों का उपचार एवं दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) बनाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान गंभीर रोगों के लक्षण मिलने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपचार कराया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!