खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र के अपने गृह जनपद चमोली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका  गोचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, पीपलकोटी फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा एवं सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से जनता के कामों को करें।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण पूरे गढ़वाल मंडल में दिखाई दे रहा है कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और यह उत्साह जनसेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत प्रदेश, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान नगर पालिका अध्यक्ष गोचर अंजू बिष्ट नगर, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, विनोद कनवासी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!