खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाना है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात जून को थराली, पांच जुलाई को चमोली, छह सितम्बर को जोशीमठ, चार अक्टूबर को कर्णप्रयाग, एक नवम्बर को घाट तथा छह दिसम्बर को नारायणबगड में तहसील दिवस/बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें जनमानस को सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टॉल के माध्यम से देने के साथ जन समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को सम्पूर्ण तैयारी के साथ जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!