खबर को सुनें

भरारीसैण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्म कालिन राजधानी भराड़ीसैंण में प्रस्तावित आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए चमोली पुलिस अलर्ट मे आ गयी है। पुलिस अधीक्षक चमोली ने क्षेत्र का भ्रमण कर सत्र की तैयारियों एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

आगामी विधानसभा बजट सत्र की  तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने सोमवार को पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भराड़ीसैंण क्षेत्र सहित खेती, मालसी, जंगलचट्टी, पुलिस लाईन भराड़ीसैंण, हेलीपैड, विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा बजट सत्र को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत आवश्यकताओं, पुलिस कर्मियों के लिए भोजनालय, आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों, आदि का निरीक्षण कर परिलक्षित हो रही कमियों को दुरस्त करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा  निर्देश दिए गए।

एसपी ने निर्देश दिए कि भराड़ीसैंण में निर्मित पुलिस बैरिकों में पानी, बिजली, महिला एवं पुरुष शौचालयों, स्नानागार, भोजनालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित कर ली जाए। इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था के लिए बैरिकों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था की जाय। पुलिस, पीएसी कर्मियों के ठहरने के लिए चयनित विद्यालयों, स्थानों में पानी, बिजली, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाय। सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर लगाए जानें वाले सम्भावित स्थानों का चिह्नीकरण करना सुनिश्चित करें। पुलिस बल की नियुक्ति के लिए अतिसंवेदनशील एवं संवेदशील ड्यूटी प्वाइंट्स चिह्नित कर लिए जाएं। मालसी, जंगलचट्टी, में अस्थाई जेल स्थापित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने भराड़ीसैंण में एसडीएम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समय से वॉच टॉवर बनाये जाने, बैरीकेटिंग एवं बरियर लगवाए जाने के साथ ही सत्र से संबंधित सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए वार्ता की गई। अवसर पर एसडीएम गैरसैंण संतोष कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार, निरीक्षक एलआईयू सूर्यप्रकाश शाह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!