खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक के प्रधान संघ ने देवाल में इंडसइंड बैंक की शाखा खोलें जाने की मांग को लेकर थराली के विधायक को एक पत्र भेजा हैं। विधायक को भेजे एक पत्र में प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा हैं कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की धनराशि सरकार की ओर से 2019 से इंडसइंड बैंक की गोपेश्वर शाखा में डाला जा रहा हैं। जो कि विकासखंड देवाल से काफी दूरी पर स्थित है। ऐसी स्थिति में पंचायतों के खातों के लेन-देन का विवरण सहित अन्य जानकारियों के लिए प्रधानों को अनावश्यक गोपेश्वर के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ता हैं। जिस पर काफी धनराशि के साथ ही समय भी बर्बाद होता हैं। अध्यक्ष ने विधायक से देवाल इंडसइंड बैंक की शाखा खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!