खबर को सुनें

देहरादून। देहरादून-मसूरी रोड के पास खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। सोमवार को  सीसीआर देहरादून की ओर से एसडीआरएफ टीम को बताया गया कि मसूरी रोड पर एक कार खाई में लटकी हुई है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चैहान के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि  वाहन स्विफ्ट यूपी 16 सीवाई 5680 है, जिसमे एक पुरुष और एक महिला सवार थी। मसूरी रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में हवा में लटका है। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय पुलिस की ओर से सयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों लोगों अमित पुत्र रमेश चंद्र उम्र 29 वर्ष निवासी अरावली अपार्टमेंट दिल्ली और आयुषी पुत्री प्रदीप निवासी किंग्स पार्क सोसाइटी दिल्ली का सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!