खबर को सुनें

बाइक में सवार थे तीन युवक, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बाईके के एक मिनी बस से टक्करा जाने से बाईक सवार की मौत हो गई है। बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुरकाजी मुजफ्फरनगर के रहने वाले तीन युवक रानीपुर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। अभी तीनों युवक अपनी स्प्लेंडर बाइक से बहादराबाद बाईपास से कुछ आगे ही पहुंचे थे कि सामने से आती मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही बोना पुत्र सोमपाल 24 वर्ष निवासी शकरपुर पुरकाजी की मौत हो गई। जबकि गुरुदयाल पुत्र शिवराम एवं सुमित पुत्र सुखबीर निवासी पुरकाजी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दुर्घटना की सूचना पाकर पुरकाजी से भी मृतक युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने इस मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बहादराबाद ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!